• Home
  • मथुरा
  • मिशन शक्ति अभियान के तहत रिफाइनरी पुलिस ने लगाई चौपाल

मिशन शक्ति अभियान के तहत रिफाइनरी पुलिस ने लगाई चौपाल

बालिकाओं को दी गई महिला सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी

मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में संचालित “मिशन शक्ति फेज 5.0” अभियान के तहत थाना रिफाइनरी पुलिस द्वारा मैक डी परिसर में जनचौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता फैलाना था। चौपाल में मौजूद महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जैसे: महिला हेल्पलाइन 1090, यूपी इमरजेंसी सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्प डेस्क।
कार्यक्रम के दौरान एंटी रोमियो स्क्वॉड, शक्ति दीदी अभियान और आत्मरक्षा से जुड़े उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला एवं बाल हितैषी योजनाओं के बारे में भी बताया गया। एसआई मोनालिसा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि “मिशन शक्ति” अभियान के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top