• Home
  • रायबरेली
  • मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को घरेलू हिंसा के लिए किया गया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को घरेलू हिंसा के लिए किया गया जागरूक

रायबरेली। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार घरेलू हिंसा और दहेज उन्मूलन थीम पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत डीह में जागरूकता चौपाल के माध्यम से किया गया।
कार्यक्रम में जेंडर स्पेशलिस्ट सुषमा कश्यप द्वारा घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम-2005 एवं दहेज उन्मूलन विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने महिलाओं को सुरक्षा और सहायता हेतु संचालित हेल्पलाइन नंबरों — 1098, 181, 1930, 102, 108, 1076, 112, 1090 और 101 — के बारे में विस्तार से बताया।
इसके साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना और वन स्टॉप सेंटर की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में पंचम लाल, विनीत यादव, रजनीकांत और गीता आरक्षी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top