रायबरेली। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद रायबरेली का शपथ ग्रहण समारोह आज पेंशनर्स भवन में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम 30 अक्टूबर 2025 को जिला पंचायत सभागार में हुए द्विवार्षिक अधिवेशन और कार्यकारिणी के विस्तार/मनोनयन के उपरांत आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर (आईएएस) रायबरेली उपस्थित रहीं, जबकि वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ. भावना श्रीवास्तव विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी महोदया एवं अन्य अतिथियों के बैज लगाकर व माल्यार्पण कर किया गया।
मनोनीत पदाधिकारियों में वित्त मंत्री के रूप में राजीव कमल शुक्ला (राजस्व संग्रह अमीन संघ), उपाध्यक्ष महेश त्रिपाठी (स्टेनोग्राफर संघ, कलेक्ट्रेट), विक्रम कांत श्रीवास्तव (संभागीय परिवहन संघ), प्रशांत सिंह (पशुधन प्रसार अधिकारी संघ), डी.एस. अस्थाना (स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संघ), संध्या श्रीवास्तव (आईसीडीएस संगठन), शशि बाला सिंह (राजकीय नर्सेज संघ), सुशील कुमार यादव (ग्राम विकास अधिकारी संघ) सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया।
संयुक्त मंत्री के रूप में देवेंद्र कुमार कुशवाहा, पुष्पराज सिंह, गोविंद तिवारी, अच्युत अग्रवाल, विवेक सिंह, राजेंद्र प्रसाद, नरेंद्र कुमार, वैभव मिश्रा, प्रमिला देवी, इंजीनियर अंशु सोनकर आदि ने भी शपथ ली। वहीं क्षेत्रीय मंत्री पद के लिए श्रीराम रूप, देवेंद्र राम, कुमार विक्रम सिंह, अजय विक्रम सिंह, रवि शंकर, पुष्पेंद्र, राकेश कुमार यादव, अमर चौरसिया, देवेंद्र बहादुर सिंह, जितेंद्र सिंह, विवेक कुमार पांडे, इंजीनियर रविंद्र प्रताप बहादुर यादव एवं इंजीनियर वी.के. साहू ने शपथ ग्रहण किया।
मार्गदर्शक मंडल में बी.एन. यादव (संरक्षक, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं राज्य कर्मचारी महासंघ), बी.एस. सक्सेना (पूर्व जिला अध्यक्ष), दयाराम यादव (पूर्व जिला अध्यक्ष, चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ), आर.डी. गौतम (पूर्व वित्त मंत्री, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद) एवं आर.बी. यादव (पूर्व जिला अध्यक्ष, समाज कल्याण अधिकारी संघ) को शामिल किया गया। जिला प्रभारी के रूप में डॉ. गोविंद सिंह (अधीनस्थ कृषि सेवा संघ) को मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर बी.एस. सक्सेना, बी.एन. यादव, आर.बी. यादव, दयाराम यादव और आर.डी. गौतम का विशेष सम्मान परिषद जिला समन्वयक रविंद्र कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर को अध्यक्ष इंजीनियर राम आशीष यादव एवं जिला मंत्री सी.एम. श्रीवास्तव द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. भावना श्रीवास्तव ने पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया तथा कर्मचारियों से अपने शासकीय कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा कि कर्मचारी अपने दायित्वों का कुशलता से निर्वहन करें और जनता की सहायता व मार्गदर्शन में सदैव तत्पर रहें। उन्होंने यह भी कहा कि कर्मचारियों की सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन हरसंभव सहायता प्रदान करेगा।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न





