रायबरेली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ऊर्जा विहार ऊंचाहार, रायबरेली में आज सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम बड़े उत्साह, उल्लास और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। यह विद्यालय का चौथा सफल आयोजन रहा, जिसमें छात्र-छात्राओं, आचार्यों और अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति देखने को मिली।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कुमार सिंह सहित आचार्य बहन बिंदेश्वरी, कंचन, पूजा, कल्याणी, संजू तथा अन्य सभी बहनों ने उत्कृष्ट योगदान देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुख्य अतिथि के रूप में वंदना पांडे ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्य वक्ता शिल्पा सिंह और आंचल सोनी ने महिला शक्ति, जागरूकता, समाज निर्माण एवं महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर अपने प्रेरक विचार रखे।
कार्यक्रम में रश्मि सिंह और पूर्णिमा सिंह को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। उनके उत्कृष्ट कार्यों और सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार ने उन्हें सम्मान-पत्र भेंट किया।
सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम ने विद्यालय परिवार में नई ऊर्जा का संचार किया तथा छात्रों में संस्कृति, समाज और मातृशक्ति के प्रति सम्मान की भावना को और सुदृढ़ बनाया।
सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम संपन्न





