फतेहपुर। विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर मानवाधिकार एवं उपभोक्ता फोरम नई दिल्ली की जिला इकाई फतेहपुर द्वारा डाक बंगला सर्किट हाउस में एक भव्य एवं प्रभावी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी श्रवण कुमार तिवारी ने अत्यंत कुशलता एवं गरिमापूर्ण संबोधन के साथ किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीत कुमार अग्रहरि तथा उपजिलाधिकारी सदर फतेहपुर अनामिका श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। साथ ही मंडल उपाध्यक्ष प्रयागराज आशीष सिंह चंदेल की भी विशेष उपस्थिति रही। अंजू प्रजापति ने महिला सुरक्षा, सामाजिक न्याय और मानवाधिकारों पर विस्तृत विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा ‘‘महिलाओं को उनके अधिकारों की पूरी जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। किसी भी प्रकार का शोषण, उत्पीड़न या हिंसा मानवाधिकारों पर सीधा प्रहार है। समाज तभी प्रगतिशील कहलाएगा जब उसकी महिलाएँ सुरक्षित, जागरूक और सशक्त हों। राज्य महिला आयोग सदैव महिलाओं के अधिकारों की रक्षा हेतु तत्पर है।’’
उन्होंने गरीब एवं बेसहारा परिवारों को कंबल वितरण कर समाजसेवा को मानवाधिकारों का महत्वपूर्ण आधार बताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीत कुमार अग्रहरि ने लोगों को उनके अधिकारों, कानूनी उपायों तथा वैधानिक सहायता के बारे में विस्तार से जागरूक किया। उन्होंने कहा “देश का हर नागरिक कानूनन सुरक्षित है। किसी भी गरीब, असहाय या वंचित व्यक्ति का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारा फोरम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित है और जरूरतमंदों को हर संभव कानूनी सहायता प्रदान करता रहेगा।”
उन्होंने समाज में पारदर्शिता, न्याय एवं मानवता को सर्वाेपरि बताते हुए लोगों से जागरूकता के प्रसार में सहयोग करने की अपील की।मंडल उपाध्यक्ष आशीष सिंह चंदेल ने मानवाधिकारों के संरक्षण में युवा शक्ति की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा ‘‘युवा पीढ़ी ही देश का वास्तविक भविष्य है। यदि युवा मानवाधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए आगे आएँ तो समाज में किसी भी प्रकार का अन्याय और भेदभाव टिक नहीं सकता। फोरम का उद्देश्य हर नागरिक तक न्याय और अधिकारों की जागरूकता पहुँचाना है।’’
कार्यवाहक जिला अध्यक्ष अमित कुमार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा ‘‘जिले में गरीब एवं असहाय लोगों की सेवा तथा उनके अधिकारों की रक्षा में हमारा फोरम सदैव अग्रणी रहेगा। यदि किसी अधिकारी या व्यक्ति द्वारा किसी भी गरीब को परेशान किया जाता है तो मानवाधिकार एवं उपभोक्ता फोरम ऐसी जनता की ढाल बनकर खड़ा रहेगा।’’
कार्यक्रम के दौरान गरीब, असहाय एवं बेसहारा परिवारों को कंबल वितरित किए गए। उपस्थित अतिथियों ने मानवाधिकारों, महिलाओं की सुरक्षा, कानूनी जागरूकता और समाजसेवा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे मो. आसिफ, आशीष सिंह चंदेल, इंजी. आयुष मौर्य, सुरेश चंद्र गुप्ता, उमेश सिंह, के.के. मिश्रा, मुनव्वर शाह, रोहित अग्रहरि, विवेक अग्रहरि, विवेक शुक्ला, प्रभाकर सिंह लखन मौर्य, राघवेंद्र सिंह भदौरिया, अंकित, तन्मय केसरवानी ,यश यादव, हर्ष पांडे मौजूद रहे।
विश्व मानवाधिकार दिवस : मानवाधिकारों के प्रति किया जागरूक





