मथुरा। सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर में नववर्ष मेला समिति की समीक्षा बैठक आयोजित कर नवसंवत्सर की पूर्व संध्या पर 18 मार्च को होने वाले विशाल नववर्ष मेला की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष कमलेश अरोड़ा ने की। बैठक में जानकारी दी गई कि भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा संवत् 2083 की पूर्व संध्या पर 18 मार्च को सेठ बी.एन. पोद्दार इंटर कॉलेज के मैदान में परम्परागत रूप से विभिन्न सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों के साथ नववर्ष मेला आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष मेले के 25 वर्ष पूर्ण होने पर इसे रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जाएगा।
प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि नववर्ष समारोह सायं 6:30 बजे सांस्कृतिक संध्या के साथ प्रारंभ होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत सायं 7:30 बजे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि, चित्रकार, गायक एवं राष्ट्रप्रेमी कलाकार बाबा सत्यनारायण मौर्य की बहुरंगी प्रस्तुति “एक शाम राष्ट्र के नाम” कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहेगा। मीडि
या प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि मेला स्थल पर विभिन्न प्रतियोगिताएं सायं 5 बजे से प्रारंभ हो जाएंगी, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी की उम्मीद है।
बैठक में राजीव कृष्ण अग्रवाल, डॉ. दीपा अग्रवाल, योगेश आवा, अनिरुद्ध अग्रवाल, अजय अग्रवाल, मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा, समीर बंसल, रामदास चतुर्वेदी, अनुराधा शर्मा, डॉ. सीमा मिश्रा, डॉ. रुचि अग्रवाल, अवधेश उपाध्याय, जमुनादेवी शर्मा, कान्हा यादव, हर्षित सिसोदिया, राजीव पाठक, दीपेश श्रीवास्तव, जेपीएस सिसोदिया, हर्षवरूप यादव, उमेश शर्मा, वृषभान गोस्वामी, अनामिका दीक्षित, डॉ. नीतू गोस्वामी, संगीता चौहान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।





