• Home
  • हाथरस
  • नगर पालिका अध्यक्ष ने बागला महिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण

नगर पालिका अध्यक्ष ने बागला महिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण

हाथरस। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने बागला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में अव्यवस्थाएँ, स्टाफ की कमी और आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं की अनुपलब्धता सामने आई।

अध्यक्ष ने विशेष रूप से गायनोकोलॉजिस्ट और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की कमी पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि महिला चिकित्सालय जैसे महत्वपूर्ण संस्थान में डॉक्टरों की कमी सीधे तौर पर मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित करती है।

निरीक्षण के बाद पालिकाध्यक्ष ने मुख्य चिकित्साधिकारी से वार्ता कर आवश्यक सुधार और डॉक्टरों की कमी को शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी कमियों को जल्द से जल्द सुधार कर महिलाओं और प्रसूताओं को बेहतर और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की जाएँ। श्वेता चौधरी ने नगर प्रशासन से कहा कि शहर की जनता को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top