गाजे-बाजे के साथ निकली मंगल कलश यात्रा

फिरोजाबाद। श्रीमद्भागवत कथा, गायत्री महायज्ञ और विराट संत सम्मेलन का शुभारम्भ मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ। सौभाग्यवती महिलाएं सिर पर मंगल कलश लेकर यात्रा में शामिल हुईं, और रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। रथों पर विराजमान सोहम् महामंडल के अध्यक्ष स्वामी सत्यानंद महाराज सहित अनेक वरिष्ठ संत महापुरुष भी यात्रा में शामिल हुए।

सोहम् महामंडल द्वारा आयोजित सात दिवसीय धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन मंगलवार से शुरू हुआ। कलश यात्रा प्रातः 8 बजे सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर सदर बाजार, घंटाघर, गंज चौराहा, पुराना डाकखाना चौराहा, कोटला रोड होते हुए रामलीला मैदान कथा पंडाल में पहुंची। वहां कथा व्यास ने मंत्रोच्चारण के साथ कलशों को स्थापित कराया। कुल 751 महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर यात्रा में शामिल थीं।

कलश यात्रा का शुभारम्भ सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर, भगवान दास जैन, मुनेंद्र बंसल, अभिषेक गर्ग, संतोष अग्रवाल, भगवान अग्रवाल, संजय मित्तल, पवन अग्रवाल और हरवंश शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। यात्रा के सबसे आगे बैड-बाजे मधुर ध्वनि के साथ चल रहे थे।

रामलीला मैदान में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का उद्घाटन पूर्व एमएलसी डॉ. दिलीप यादव और किड्स कॉर्नर स्कूल के प्रशासक डॉ. मयंक भटनागर ने किया। व्यासपीठ पर कथा भूषण रामगोपाल शर्मा शास्त्री, वृंदावन ने प्रथम दिन भागवत कथा का वर्णन किया। कथा के मुख्य यजमान संजय पचौरी, रेखा पचौरी, यज्ञपति संजय शर्मा, पूनम शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा, द्विजेन्द्र मोहन शर्मा, शिवनारायण यादव, सर्वेश दीक्षित, उमाकांत पचौरी एड., संजय अग्रवाल, गोपाल बिहारी, हरिओम वर्मा, प्रमोद राजोरिया, अनुग्रह गोपाल, विकास लहरी, राकेश तिवारी, कपिल अग्रवाल, अश्वनी शर्मा और महेंद्र अग्रवाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top