अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह का शुभारंभ

फिरोजाबाद। जनपद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में 15 जून को प्रातः 5:30 बजे से अटल पार्क में योग दिवस सप्ताह का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा तथा मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य द्वारा किया जाएगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय फाउंडेशन के महासचिव एवं प्रधानाचार्य भगवानदास शंखवार ने बताया कि “करो योग, रहो निरोग” के उद्देश्य के साथ अटल पार्क में लंबे समय से योग शिविर का संचालन किया जा रहा है। इस शिविर में शामिल होने वाले योग साधक एवं साधिकाएं नियमित रूप से योगासन और प्राणायाम कर अपने शरीर, मन, बुद्धि एवं आत्मा को स्वस्थ और सशक्त बना रहे हैं।

उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर 21 मई से 21 जून तक अटल पार्क में विशेष योग शिविर आयोजित किया जा रहा है। वहीं 15 जून से आयुष विभाग द्वारा योग सप्ताह की औपचारिक शुरुआत की जाएगी। इसके तहत रविवार को आयोजित पूर्वाभ्यास सत्र में योग साधकों और साधिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया। इस अवसर पर मानिकचंद यादव, डॉ. रामप्रताप सिंह, धनीराम गौतम, ओमप्रकाश सविता, राजेश यादव, अवधेश राठौर, नीतू प्रजापति, हेमलता कुशवाह, शशि यादव, शालिनी वर्मा सहित अनेक योग साधक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top