• Home
  • मथुरा
  • 6 रूटों पर 20 फीसदी कम किराये में दौड़ेंगी बसें

6 रूटों पर 20 फीसदी कम किराये में दौड़ेंगी बसें

मथुरा : जन सामना संवाददाता। गांवों से यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी है। जिले के ग्रामीण अंचल के 6 रूटों पर अब यात्री रोडवेज बसों में 20 फीसदी कम किराये में यात्रा कर सकेंगे। जिला मुख्यालय से बरसाना, बछगांव, छाता, टैंटीगांव, नंदगांव, बाजना सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। जल्द ही इन बसों का संचालन शुरू होगा। मुख्यमंत्री जनता सेवा योजना के तहत उन गांवों को रोडवेज से जोड़ा जा रहा है। जहां लंबे समय से बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। जनपद के 6 रूटों पर 8 लाख किमी तक चल चुकी रोडवेज बसों को संचालित किया जाएगा। यह बसें ग्रामीणों क्षेत्रों में सुबह से शाम तक फेरे करेंगी। आखिरी फेरे में बसों को गांव में ही रुकने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि सुबह फिर गांवों से चलकर मुख्यालय तक आ सकें। मुख्यमंत्री जनता सेवा में डिपो की आठ लाख किमी की यात्रा पूर्ण कर चुकी बसों का लगाया जाएगा। सिंगल चालक पर अधिकतम दूरी 89 किलोमीटर होगी। इन बसों को संचालन जिस रूट के लिए किया गया है। उसी रूट पर रहेंगी। किराया को लेकर कलर कोड के साथ मार्ग पर पड़ने वाले स्टाप और गंतव्य स्थान को सफेद बोर्ड पर लाल रंग से प्रदर्शित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top