• Home
  • मथुरा
  • पर्यटन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को मिला नंबर एक स्थान, साधु-संतों ने की सराहना

पर्यटन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को मिला नंबर एक स्थान, साधु-संतों ने की सराहना

मथुरा (श्याम बिहारी भार्गव)। पर्यटन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर एक स्थान मिलने पर साधु-संतों में खुशी की लहर है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस के मुख्य याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना की। दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि जब से योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने हैं, तभी से उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। प्रदेश में बड़ी-बड़ी सड़कों और पुलों का निर्माण किया गया है, जिससे आवागमन सुगम हुआ है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के लिए अतिरिक्त फंड की व्यवस्था किए जाने से प्रदेश में पर्यटन को नई दिशा मिली है। उन्होंने बताया कि बृज भूमि के सभी प्रमुख मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिला है। उत्तर प्रदेश में हो रहे व्यापक विकास कार्यों के कारण आज पूरे भारत से पर्यटक यहां आ रहे हैं। पर्यटन के क्षेत्र में प्रदेश को मिले इस सम्मान पर साधु-संतों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सरकार के प्रयासों की सराहना की और इसे उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top