• Home
  • मथुरा
  • प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन एवं स्वामी विवेकानंद जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई

प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन एवं स्वामी विवेकानंद जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई

मथुरा। देश की सशक्त और निर्भीक आवाज, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा का 54वां जन्मदिन तथा स्वामी विवेकानंद जयंती जिला कांग्रेस कमेटी के सेठबाड़ा स्थित कार्यालय पर केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा जनसेवा के प्रति अटूट संकल्प, सामाजिक न्याय की मजबूत आधारशिला, शोषित-वंचितों के अधिकारों की सशक्त पैरोकार और अन्याय के विरुद्ध निर्भीक आवाज हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी हर परिस्थिति में आम आदमी के साथ खड़ी रहने वाली ओजस्वी और प्रभावशाली नेतृत्वकर्ता हैं, जिनकी संवेदनशील सोच और स्पष्ट दृष्टि देश के करोड़ों लोगों को आशा देती है।

मुकेश धनगर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार द्वारा गरीब मजदूरों और किसानों के अधिकार छीने जा रहे हैं। ग्राम पंचायतों की शक्तियां ठेकेदारों को सौंपी जा रही हैं, जिससे पंचायतें अपने अधिकार खोकर केवल सरकारी आदेशों को लागू करने वाली एजेंसियां बनकर रह जाएंगी। उन्होंने कहा कि मनरेगा भारत के मजदूरों की जीवनरेखा है। कोविड महामारी के दौरान बिना किसी ठोस योजना के लगाए गए लॉकडाउन के कारण लाखों प्रवासी मजदूर बेरोजगार हो गए थे, उस समय मनरेगा ने 4.6 करोड़ परिवारों को रोजगार प्रदान किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेसजन न्यूनतम मजदूरी दिए बिना श्रम के शोषण, मजबूरी में शहरों की ओर पलायन और पंचायतों की शक्तियों को समाप्त किए जाने के खिलाफ दृढ़ संकल्पित हैं। साथ ही उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि प्रियंका गांधी को दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और जनसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा प्रदान करें।

स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर वक्ताओं ने महान विचारक और युगद्रष्टा को नमन करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी युवाओं को आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम का संचालन वैद्य मनोज गौड़ ने किया। इस अवसर पर प्रेम शंकर शर्मा, रूपा लवानिया, आरती चौधरी, महेश चौबे, रमेश कश्यप, पुनीत बघेल, उमाशंकर शर्मा, शैलेंद्र चौधरी, नीशु यादव, हरपाल सिंह, अभय प्रताप सिंह, देवेंद्र पाल, करण निषाद, मनीष शर्मा, अप्रितम सक्सेना, पुनीत पाठक, सुरेश शर्मा, संदीप हिंडोल, अनूप गौतम, प्रीतम बघेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top