• Home
  • फिरोजाबाद
  • रेंजर्स रोवर्स शिविर में तंबू लगाने और आपात स्थिति में जीवित रहने की ट्रेनिंग दे रहे

रेंजर्स रोवर्स शिविर में तंबू लगाने और आपात स्थिति में जीवित रहने की ट्रेनिंग दे रहे

फिरोजाबाद। सीएल जैन महाविद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय रेंजर्स–रोवर्स प्रवेश निपुण जांच शिविर में छात्रों को विपरीत परिस्थितियों में जीवित रहने (Survival) की प्रशिक्षण दी गई। इसमें तंबू लगाने और बिना आग के खाना बनाने जैसी गतिविधियों के माध्यम से संदेश दिया गया कि कठिन हालात में किस तरह सुरक्षित और आत्मनिर्भर रहा जा सकता है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अनिल यादव, जिला संगठन आयुक्त डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा के बॉबी कुमार, रोवर लीडर सुरेंद्र सिंह (आगरा प्रशिक्षक), रेंजर प्रभारी डॉ. रश्मि जिंदल, डॉ. दीपिका चौधरी, रोवर प्रभारी डॉ. केके सिंह और डॉ. प्रदीप जैन के निर्देशन में 14 टेंट लगाए गए। प्रशिक्षकों ने छात्राओं को शिष्टाचार, स्काउटिंग एवं गाइडिंग के नियम, प्रतिज्ञा, टोली प्रणाली, प्राथमिक चिकित्सा, मार्च पास्ट, सैल्यूट, गांठे बंधन, तंबू निर्माण, गैजेट्स निर्माण और कैंपफायर जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियों में प्रशिक्षित किया।

कार्यक्रम में प्राचार्य जीसी यादव, डॉ. सर्वेश यादव, डॉ. हेमलता यादव, शवानी गोयल, डॉ. संजय सिंह, डॉ. कुबेर सिंह, डॉ. एसपी सिंह, राहुल कुमार, डॉ. रविंद्र कुमार, दीपक कुमार और उमेश कुमार सहित कई शिक्षक और गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top