• Home
  • फिरोजाबाद
  • शिक्षक संघ के सम्मेलन में नवागत शिक्षकों का हुआ अभिवादन

शिक्षक संघ के सम्मेलन में नवागत शिक्षकों का हुआ अभिवादन

फिरोजाबाद। उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला सम्मेलन में सेवानिवृत शिक्षकों को विदाई दी गई और नवागत शिक्षकों का सम्मान किया गया। साथ ही सेवानिवृत शिक्षकों को सामूहिक बीमा का चेक वितरित किया गया।

तिलक कॉलेज में आयोजित जिला सम्मेलन का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र यादव और जिला मंत्री राजीव कुमार शर्मा ने जिले के सेवानिवृत शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर, माला पहनाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

जनपद में आए नवागत शिक्षकों का शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर अभिवादन किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेंद्र कुमार ने सभी शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन देते हुए सेवानिवृत शिक्षकों को सामूहिक बीमा के चेक वितरित किए।

एफ.एस. यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. दिलीप यादव ने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से ही विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल होता है। सेवानिवृत्त शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उनका शिक्षण अनुभव आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता पंकज भारद्वाज एवं मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में लेखाधिकारी रविंद्र कुमार सिंह, अर्चना विजय सिंह, सुरेश कुमार मिश्रा, ओमप्रकाश यादव और हिमांशु शर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top