आगरा/मथुरा। आईएएस नागेन्द्र प्रताप ने आयुक्त, आगरा मण्डल के पद का कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण समारोह में सेवानिवृत्त मण्डल आयुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी, अपर आयुक्त प्रशासन राजेश कुमार, अपर आयुक्त न्यायिक मंजूलता और आयुक्त पीए पदम चंद्र मिश्रा ने नवागत मण्डल आयुक्त को बधाई दी। समारोह के दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
नागेन्द्र प्रताप वर्ष 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और मूल रूप से इटावा के निवासी हैं। वर्तमान में वे यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी थे। इससे पूर्व वे वर्ष 2016 में आगरा में मुख्य विकास अधिकारी, 2017 में लखनऊ में यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, 2018 में मथुरा में यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रहे। वर्ष 2024 में उन्होंने बांदा जिले के जिलाधिकारी के रूप में कार्य किया।





