मथुरा। मथुरा में प्रशासनिक फेरबदल के तहत सीडीओ मनीष कुमार मीणा का स्थानांतरण कर दिया गया है। उनके स्थान पर गाजियाबाद में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत डॉ. पूजा गुप्ता को मथुरा का नया मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति शासन के निर्णय के बाद की गई है और डॉ. गुप्ता मथुरा जिले के विकास कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगी।
मथुरा की मुख्य विकास अधिकारी बनी डॉ. पूजा गुप्ता





