• Home
  • मथुरा
  • आरपीएफ के आईजी ने परखी रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था

आरपीएफ के आईजी ने परखी रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था

मथुरा। जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त प्रयागराज एवं आरपीएफ के आईजी प्रदीप कुमार गुप्ता ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कुछ दिन पूर्व रेलवे ट्रैक पर रेल का टुकड़ा रखकर ट्रेन पलटाने की कोशिश की घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की और अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आईजी प्रदीप कुमार गुप्ता ने जंक्शन रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल स्टाफ के साथ सुरक्षा सम्मेलन आयोजित कर सुरक्षाकर्मियों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

निरीक्षण के दौरान आईजी ने डॉग स्क्वाड, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट तथा सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी अवलोकन किया। उन्होंने जवानों को पूरी निष्ठा और लगन के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा आईजी ने हाल ही में हुई ट्रेन पलटाने की कोशिश तथा मालगाड़ी के दो वैगन पलटने की घटनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी लेते हुए सुरक्षा को और मजबूत करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top