• Home
  • फिरोजाबाद
  • सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का नगर आयुक्त ने किया अवलोकन

सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का नगर आयुक्त ने किया अवलोकन

फिरोजाबाद। नगर में सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माणधीन कल्याण मंडपम एवं अन्य कार्यों का शनिवार को नगर आयुक्त प्रशांत नागर ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण स्थलों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कमियां पाई जाने पर ठेकेदारों को सुधार के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने रसूलपुर थाने से नालबंद चौराहे तक चल रहे कार्यों का अवलोकन करते हुए कहा कि निर्माण कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। उन्होंने विशेष रूप से नगलावरी सर्विस रोड पर जलभराव की समस्या का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। क्षेत्रीय जनता द्वारा की गई शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र दूर करने का आदेश भी दिया गया।

प्रशांत नागर ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के कार्यान्वयन में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कार्य में लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों/ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त अजय कुमार, सहायक नगर आयुक्त आरपी सिंह, सहायक अभियंता सिविल प्रेमपाल, अवर अभियंता मुनिदेव, मुख्य खाद्य एवं सफाई निरीक्षक हर्देश कुमार, विपिन पांडे एवं क्षेत्रीय पार्षद भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top