• Home
  • State
  • काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रो. लक्ष्मण सिंह को ‘सुश्रुत अवार्ड’ से सम्मानित

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रो. लक्ष्मण सिंह को ‘सुश्रुत अवार्ड’ से सम्मानित

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी के आयुर्वेद विभाग के वरिष्ठ सर्जन प्रो. लक्ष्मण सिंह को सर्जरी में उनके अद्वितीय योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर के ‘सुश्रुत अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान भारत सरकार के आयुष सचिव पद्मश्री वैद्य राजेश कुटेजा और वाईस चांसलर, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेद, मानद विश्वविद्यालय, जयपुर द्वारा नेशनल सुश्रुत एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रदान किया गया। प्रो. लक्ष्मण सिंह को यह पुरस्कार आयुर्वेद के क्षेत्र में लगातार 39 वर्षों तक शिक्षा और सर्जरी में उत्कृष्ट सेवा देने के लिए दिया गया है।

प्रो. लक्ष्मण सिंह बीएचयू के आयुर्वेद सर्जरी विभाग के राष्ट्रीय स्तर के प्रमुख सर्जनों में गिने जाते हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, मध्यप्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और नेपाल तक के मरीज उनसे इलाज कराने के लिए आते हैं। उनकी इस उपलब्धि से चिकित्सा क्षेत्र में खुशी की लहर है और बीएचयू इसे अपनी उपलब्धि के रूप में मान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top