• Home
  • मथुरा
  • जागृति कला संगम ने गीतकार पं. रविंद्र मोहन त्रिपाठी को किया सम्मानित

जागृति कला संगम ने गीतकार पं. रविंद्र मोहन त्रिपाठी को किया सम्मानित

मथुरा। ब्रज प्रांत की साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा में समर्पित जागृति कला संगम द्वारा ब्रज धरोहर रंग यात्रा सम्मान पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहनाई वादन के साथ हुआ, जिसके उपरांत वेदांत कौशिक द्वारा शंखनाद के मध्य वैदिक मंत्रों का पाठ किया गया। सौरभ कौशिक एवं महिमा कौशिक ने मंगलाचरण आराधना प्रस्तुत की।

इस अवसर पर प्रख्यात कवि शिरोमणि एवं गीतकार पंडित रविंद्र मोहन त्रिपाठी को बृज धरोहर रंग यात्रा सम्मान से नागरिक अभिनंदन के दौरान सम्मानित किया गया। सम्मान रंग यात्रा के निदेशक पंडित लोकनाथ कौशिक एवं संस्था के पदाधिकारियों द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रज के सुविख्यात कवि एवं गीतकार राधा गोविंद पाठक ने की।

नागरिक अभिनंदन समारोह में जेपी शर्मा स्मृति मंच आगरा, दयाल कलामंची आगरा, जन सांस्कृतिक मंच आगरा, संत गया प्रसाद स्मारक मंडल श्रीधाम गोवर्धन, सेवायाम-कथायाम रत्न मोती संस्कृत महाविद्यालय गोकुल, बृजेश जागृति रंग मंडल सहित अनेक संस्थाओं एवं समाजसेवियों ने सहभागिता की। इस दौरान मुख्य अतिथि पंडित रामेंद्र मोहन त्रिपाठी का भी सम्मान किया गया।

संस्था के निदेशक पंडित लोकेंद्र नाथ कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि जागृति कला संगम अब तक 39 साहित्यकारों, गीतकारों एवं विभिन्न विधाओं के मर्मज्ञों को सम्मानित कर चुका है और यह 40वां सम्मान समारोह है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कवि राधा गोविंद पाठक ने अपने काव्य पाठ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि पंडित रामेंद्र मोहन त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जागृति कला संगम द्वारा दिया गया यह सम्मान उनके लिए अत्यंत भावुक एवं स्मरणीय है, जिसे वह जीवन भर याद रखेंगे। उन्होंने संस्था के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन कवयित्री वेणु उपाध्याय द्वारा किया गया। इस अवसर पर मनीष पाल, अवधेश शर्मा, अर्जुन सिंह, अक्षय सत्संगी, मृत्युंजय पाठक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

1 Comments Text
  • Download Queen says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Anyone know where to download Jogo de Ouro Bet? I heard it’s fire! If anyone has the link, please share! You can find it here I’m sure: jogo de ouro bet baixar
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top