• Home
  • मथुरा
  • मथुरा में 20 व 21 फरवरी को लगेगा परिवहन मेला

मथुरा में 20 व 21 फरवरी को लगेगा परिवहन मेला

मथुरा। परिवहन आयुक्त द्वारा भाड़े या पारिश्रमिक पर संचालित दोपहिया मोटरसाइकिल, तिपहिया मोटर कैब एवं मैक्सी कैब, निर्माण उपकरण यान/विशेष प्रयोजन यान, माल वाहन तथा राज्य परिवहन उपक्रम के स्वामित्वाधीन सार्वजनिक सेवा यानों के संबंध में Uttar Pradesh Motor Vehicles Taxation Act, 1997 की धारा-4 की उपधारा (1-क) एवं उपधारा (2) में संशोधन किया गया है। संशोधन के तहत प्रदेश सरकार ने परिवहन कर प्रणाली में व्यापक सुधार करते हुए एकमुश्त कर (वन टाइम टैक्स) की नई व्यवस्था लागू की है।

वाहन स्वामियों को इस जनहितकारी योजना की जानकारी देने के उद्देश्य से 20 एवं 21 फरवरी 2026 को प्रदेश के सभी जनपदीय परिवहन कार्यालयों में परिवहन मेले के आयोजन का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में मथुरा स्थित संभागीय परिवहन कार्यालय में भी दो दिवसीय परिवहन मेला आयोजित किया जाएगा।

वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) नीतू सिंह द्वारा जनपद के सभी वाहन डीलरों के साथ परिवहन कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में एआरटीओ ने डीलरों को नई कर व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी तथा अधिक से अधिक वाहन स्वामियों तक योजना का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। डीलरों से अपनी-अपनी डीलरशिप पर बैनर लगाने और वाहन स्वामियों को नई व्यवस्था से अवगत कराने को कहा गया। एआरटीओ ने 20 व 21 फरवरी को परिवहन कार्यालय, मथुरा में आयोजित होने वाले ‘परिवहन मेले’ में डीलरों से स्टॉल लगाने का आग्रह किया, ताकि नई कर व्यवस्था के अनुरूप वाहन स्वामियों को मौके पर ही लाभ प्रदान किया जा सके और मेले को सफल बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top