• Home
  • फिरोजाबाद
  • वैदिक अग्नि में आहुति से वातावरण और चेतना का होगा शुद्धिकरण: रामदास महाराज

वैदिक अग्नि में आहुति से वातावरण और चेतना का होगा शुद्धिकरण: रामदास महाराज

फिरोजाबाद। नगर में छह मार्च से 1108 कुण्डीय मृत्युंजय माँ पीतांबरा महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन हजारों भक्तजन यज्ञशाला में आहुति देंगे और इस महायज्ञ की तैयारियां जोरों पर हैं। माँ पीतांबरा के पीठाधीश्वर रामदास महाराज ने संवाद में बताया कि यह महायज्ञ छह से 17 मार्च तक बच्चू बाबा आश्रम के निकट संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि महायज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि समाज में समरसता, वैचारिक शुद्धि, सांस्कृतिक जागरण और लोककल्याण की भावना को पुनर्स्थापित करने का व्यापक आध्यात्मिक अभियान है।

महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन प्रातः एवं सायं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन की तीनों पालियाँ, विशेष पूजन, संत-समागम और विविध संस्कार कार्यक्रम संपन्न होंगे। रामकथा और महायज्ञ का यह समन्वय आध्यात्मिक ऊर्जा के द्विगुणित प्रभाव का अवसर प्रदान करेगा। रामदास महाराज ने बताया कि वैदिक अग्नि में आहुति देने से वातावरण और चेतना का शुद्धिकरण होगा। साथ ही रामकथा के माध्यम से धर्म, मर्यादा और आदर्श जीवन का संदेश जन-जन तक पहुंचेगा, जिससे समाज में आध्यात्मिक जागृति और नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top