फिरोजाबाद। फुलौरा दौज के अवसर पर शहर में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोहों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में सैकड़ों जोड़ों ने अग्नि के समक्ष सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। अतिथियों ने वर-वधुओं को सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद प्रदान किया।
महात्मा ज्योतिबा फुले सेवा समिति द्वारा एडवांस वाटिका में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 65 जोड़ों का हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया। समिति के संस्थापक डॉ. राधेश्याम कुशवाह ने बताया कि 65 निर्धन बेटियों का विवाह कराया गया है। समिति की ओर से नवदंपतियों को गृहस्थी में उपयोग होने वाला सामान भी भेंट किया गया। इस दौरान भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, पार्षद मनोज शंखवार, राजीव कुशवाह, यशोवर्धन कुशवाह, डॉ. बृजेश कुमार शर्मा, मुन्नालाल झा, बनवारीलाल कुशवाह, राहुल सविता, जितेंद्र शाक्य, रिंकू कुशवाह, निशांत गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बाबा खाटू श्याम सेवा समिति द्वारा राधाकृष्ण गार्डन में 45 जोड़ों का विवाह कराया गया। समिति अध्यक्ष बंटू कुशवाह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से फिजूलखर्ची में कमी आती है और जरूरतमंद परिवारों को राहत मिलती है। इस अवसर पर रामदास महाराज, मनोज कुशवाह, प्रेमप्रकाश कुशवाह, जयप्रकाश कुशवाह, रामू राठौर, अरविंद गौतम, धर्मेंद्र कुशवाह, विपिन कुशवाह, मदन मोहन कुशवाह, अभिषेक कुशवाह आदि मौजूद रहे।
कांशीराम जनकल्याण सेवा समिति द्वारा डॉ. रामसूरत सागर गार्डन, चनौरा में 21 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इस अवसर पर डॉ. ज्ञान सिंह, हेमंत प्रताप सिंह, रघुराज सिंह सविता, रामवीर बौद्ध, नवीन, हर्देश, गिरीश चंद्र, गौरव नंद, अनिल भाटिया, देवी सिंह, सत्य कुमार, सूर्यकांत, जयवीर सिंह, अरविंद, हितेंद्र, राजबहादुर, रामगोपाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर लोक कल्याण समिति द्वारा शुभमंगलम गार्डन में 10 जोड़ों का विवाह कराया गया। समिति अध्यक्ष रोहित दयाल, नंद कुमार बंटी, रघुराज सिंह सविता, सतीश कुशवाह बाबा, रमेश चंद्र वर्मा, अरविंद माधव, धीरज सविता, भारत सिंह, सतेंद्र जैन सौली, मीना राजपूत, लटूरी सिंह, डॉ. प्रमोद यादव आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में व्यापारी किसान मजदूर जागृति सेवा समिति द्वारा 31 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा, डॉ. मयंक भटनागर, मुन्नालाल गोला, रमाशंकर दादा, अजीत लहरी, अशोक प्रजापति, यादराम गोला, जय शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।





