• Home
  • फिरोजाबाद
  • संगठन में व्यक्ति निर्माण के साथ राष्ट्र का निर्माण करना है – उदय प्रताप

संगठन में व्यक्ति निर्माण के साथ राष्ट्र का निर्माण करना है – उदय प्रताप

फिरोजाबाद। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यालय पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। कार्यशाला में जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन से व्यक्ति निर्माण, व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण और प्रशिक्षण से कार्यकर्ता निर्माण किया जाता है। संगठन व्यक्ति से बड़ा और सत्ता से ऊपर है। संगठन में हमें व्यक्ति निर्माण का कार्य करते-करते राष्ट्र निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कर्म प्रधान पार्टी है, नेता प्रधान नहीं बल्कि नीति प्रधान पार्टी है।

मुख्य अतिथि ब्रज क्षेत्र कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि आगामी 15 मार्च से 13 अप्रैल तक जिला एवं मंडलों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण शिविर का स्थान प्रत्येक मंडल के केंद्र पर होना चाहिए, जिससे सभी कार्यकर्ताओं के लिए आने की सुविधा रहे। मौसम को देखकर प्रशिक्षण स्थल का चुनाव किया जाएगा। जिला स्तर का प्रशिक्षण दो दिवसीय रहेगा, जबकि मंडल स्तर का प्रशिक्षण एक दिवसीय आयोजित होगा।

कार्यशाला में प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा सत्यपाल राजपूत, पूर्व जिला संयोजक वृंदावन गुप्ता, महेश राजपूत, डॉ. अमित गुप्ता (जिला प्रवक्ता), पूर्व विधायक शिव सिंह चक, जिला महामंत्री शशिकला दिवाकर, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष नीलम दिवाकर, जिला मंत्री शैलेंद्र प्रताप सिंह, शिव शंकर शर्मा, राघवेंद्र सिंह, सुरेंद्र सावन झा, योगेंद्र सिंह चौहान, आकाश शर्मा, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, सचिन जैन, अवनीश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, देवेंद्र बेनीवाल, पूरन सिंह बीडीसी, विनोद पाल सिंह बिन्नू, ब्रजवीर सिंह, अजीत जुरैल, वीरू धाकरे, ज्योति गुप्ता, राजवीर सिंह, पंकज राजपूत, यशपाल यादव, अतुल शुक्ला, शीलू सविता, देश दीपक चौहान, रामप्रकाश, अमलेश राजपूत सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top