• Home
  • मथुरा
  • जिला प्रशिक्षण केंद्र मथुरा में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

जिला प्रशिक्षण केंद्र मथुरा में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

मथुरा। मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के मार्गदर्शन में विश्व चिंतन दिवस के अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, आगरा मंडल के जिला आयुक्त (स्काउट) सह वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (ओपी) पवन जयंत एवं जिला आयुक्त (गाइड) सह वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक कु. गार्गी उमराव, आगरा के निर्देशन में जिला प्रशिक्षण केंद्र, मथुरा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सर्वप्रथम जिला प्रशिक्षण केंद्र, मथुरा में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बी.पी. एवं लेडी बी.पी. के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

जिला प्रशिक्षण केंद्र, मथुरा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत जामुन, पापड़ी, नीम, बेल आदि के पौधे लगाए गए। इसी क्रम में सभी स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स एवं लीडर्स हेतु प्रधानमंत्री शील्ड पुरस्कार एवं उपराष्ट्रपति पुरस्कार विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित सदस्यों को उक्त दोनों पुरस्कारों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आगरा मंडल के 50 सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top