• Home
  • मथुरा
  • हजरत निजामुद्दीन से मथुरा तक चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

हजरत निजामुद्दीन से मथुरा तक चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

श्याम बिहारी भार्गव: मथुरा। होली पर घर जाने के लिए लोगों ने तैयारी कर रखी है। वहीं कई ट्रेनें फुल हो चुकी हैं। लोगों को राहत देने के लिए हजरत निजामुद्दीन से मथुरा तक एक होली स्पेशल ट्रेन शुरू की जा रही है। यह ट्रेन 27 फरवरी से 3 मार्च तक चलेगी। ब्रज में होली महोत्सव के कारण मथुरा की ओर जाने वाली ट्रेनों में सीटों को लेकर मारामारी है। लंबी दूरी की ट्रेनों में होली पर अधिक भीड़ की संभावना है। एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों में सीटें फुल हैं, जबकि कई ट्रेनों में वेटिंग लंबी चल रही है।

रेलवे यात्रियों को राहत देते हुए होली स्पेशल ट्रेन संख्या 04414 चलाएगा। यह ट्रेन 27 फरवरी को सुबह 10:30 बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से चलकर ओखला, तुगलकाबाद, फरीदाबाद, फरीदाबाद न्यू टाउन, बल्लभगढ़, असावटी, पलवल, शोलाका, कोसीकलां स्टेशन पर 12:08 बजे, छाता, वृंदावन रोड, भूतेश्वर होते हुए दोपहर 1:00 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में यही ट्रेन संख्या 04413 मथुरा जंक्शन से दोपहर 2:30 बजे चलेगी और 3:16 बजे कोसीकलां होते हुए शाम 5:45 बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी। आगरा मंडल की जनसंपर्क अधिकारी कु. प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि यह ट्रेन 27 फरवरी से 3 मार्च तक कुल पांच फेरे लगाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top