• Home
  • मथुरा
  • भारत विकास परिषद ने मनाया रंगोत्सव

भारत विकास परिषद ने मनाया रंगोत्सव

मथुरा। भारत विकास परिषद ‘मुख्य शाखा’ मथुरा द्वारा प्रेम और सौहार्द के पर्व होली को पारिवारिक रूप में एक स्थानीय होटल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शाखा संस्थापक सचिन अग्रवाल ‘घी वाले’ ने बताया कि संस्था द्वारा होली उत्सव को पारिवारिक स्वरूप में मनाने का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं ब्रज की होली की विशेषताओं से अवगत कराना है, ताकि वे अपने पारंपरिक पर्वों के महत्व को समझ सकें।

सचिव आलोक जैन ने कहा कि बरसाना की प्रसिद्ध लठमार होली की तर्ज पर संस्था के महिला एवं पुरुष सदस्यों ने लठमार होली का आयोजन किया। प्रस्तुति इतनी जीवंत रही कि पूरा सभागार बरसाना की होली के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण काल की झलक देखने को मिली तथा हास्य-व्यंग्य से भरपूर जोगीरा ने सभी को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे कोसीकला अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल ने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय पर्वों को सामूहिक रूप से मनाने से आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता बढ़ती है। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष डॉ. सुधीर गर्ग ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर राजेश अग्रवाल, वेद प्रकाश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, श्रीकांत, जीतू गर्ग, सीए अभिषेक, सीए चिराग, मृदुल, यशवीर शर्मा, महेश बिंदल, मनोज गोयल, मनोज भार्गव, अन्नू बाष्णेय, धर्म सिंह, यदुवीर सिंह, अतुल शोरा वाला, गौरव अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, अलका अग्रवाल, तनु अग्रवाल, नेहा, लीना, भारती, शालिनी सहित अनेक सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top