• Home
  • मथुरा
  • मथुरा में 30 हजार किशोरियों को लगेगी एचपीवी वैक्सीन

मथुरा में 30 हजार किशोरियों को लगेगी एचपीवी वैक्सीन

श्याम बिहारी भार्गव: मथुरा। जनपद मथुरा में 14 वर्ष की 30 हजार से अधिक किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण किया जाएगा। शनिवार को इस देशव्यापी अभियान का शुभारंभ नरेंद्र मोदी द्वारा राजस्थान के अजमेर से किया गया। वहीं उत्तर प्रदेश में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू), लखनऊ के कन्वेंशन सेंटर से अभियान का शुभारंभ किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राधा वल्लभ ने बताया कि जनपद मथुरा में कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय तथा समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर समुचित व्यवस्था की गई। इसमें चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं आमजन ने सहभागिता की। उन्होंने जानकारी दी कि जनपद में विशेष अभियान चलाकर 30,000 से अधिक 14 वर्षीय किशोरियों का एचपीवी टीकाकरण किया जाएगा।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रोहितास सिंह ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन के रूप में गार्डासिल-4 (क्वाड्रिवैलेंट एचपीवी वैक्सीन) का उपयोग किया जाएगा, जो एचपीवी के स्ट्रेन 6, 11, 16 एवं 18 से सुरक्षा प्रदान करती है तथा सर्वाइकल कैंसर से बचाव में सहायक है। अभियान के सफल संचालन हेतु प्रशिक्षण एवं कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात डॉ. आलोक कुमार, डॉ. अनुज चौधरी, डॉ. पीयूष सौनी, डॉ. अनुज यादव, हेल्थ पार्टनर प्रतिनिधि एवं अन्य कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top