मथुरा। जन संपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने जानकारी दी है कि होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित रेलगाड़ियों का अस्थायी रूप से विस्तार किया गया है—
- गाड़ी संख्या 55335/55336 (कासगंज–मथुरा–कासगंज) को दिनांक 01-03-2026 से 15-03-2026 तक गंगापुर सिटी तक विस्तारित किया गया है।
- गाड़ी संख्या 69159/19110 (बयाना–मथुरा जं.–कोटा) को दिनांक 01-03-2026 से 31-08-2026 तक अलवर तक विस्तारित किया गया है।
- 69159 (बयाना–अलवर) प्रभावी 01-03-2026 से 31-08-2026 तक।
- 19110 (अलवर–कोटा) प्रभावी 02-03-2026 से 01-09-2026 तक।
- गाड़ी संख्या 55339/55340 (कासगंज–मथुरा जं.–कासगंज) को दिनांक 02-03-2026 से 01-09-2026 तक अछनेरा तक विस्तारित किया गया है।
- गाड़ी संख्या 19109 (कोटा–डीग एक्सप्रेस) दिनांक 01-03-2026 से 31-03-2026 तक प्रतिदिन संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 69160 (डीग–बयाना मेमू पैसेंजर) दिनांक 02-03-2026 से प्रतिदिन संचालित की जाएगी। - गाड़ी संख्या 14212 (नई दिल्ली–आगरा कैंट) को दिनांक 02-03-2026 से 08-03-2026 तक (08 फेरे) ग्वालियर तक विस्तारित किया गया है।
गाड़ी संख्या 14211 (आगरा–नई दिल्ली) को दिनांक 02-03-2026 से 09-03-2026 तक (08 फेरे) ग्वालियर से संचालित किया जाएगा। - गाड़ी संख्या 64625/11808 (मेला विशेष गाड़ी) को दिनांक 01-03-2026 से 08-03-2026 तक मथुरा जंक्शन तक विस्तारित किया गया है।
- 64625 (इटावा–आगरा छावनी मेमू) को मथुरा जंक्शन तक बढ़ाया गया है।
- 11808 (आगरा छावनी–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू) का संचालन मथुरा जंक्शन से किया जाएगा।
- गाड़ी संख्या 64623/11807 (आगरा छावनी–मैनपुरी / वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–आगरा छावनी) का संचालन दिनांक 01-03-2026 से 08-03-2026 तक मथुरा जंक्शन तक विस्तारित किया गया है।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व गाड़ियों के समय एवं संचालन की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर लें।





