• Home
  • चंदौली
  • होली के पावन पर्व पर उज्ज्वला परिवारों को निःशुल्क रिफिल की सौगात

होली के पावन पर्व पर उज्ज्वला परिवारों को निःशुल्क रिफिल की सौगात

चंदौली। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन सभागार, लखनऊ में होली के अवसर पर 1.86 करोड़ से अधिक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को ₹1,500 करोड़ से अधिक की गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का हस्तांतरण किया। यह राशि डीबीटी (DBT) के माध्यम से सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में भेजी गई। उक्त कार्यक्रम के परिप्रेक्ष्य में जनपद चंदौली स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उज्ज्वला गैस सिलेंडर के लगभग 50 लाभार्थी महिलाओं को निःशुल्क सिलेंडर रिफिल सब्सिडी के प्रतीक स्वरूप प्रमाण-पत्र/प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए। जनपद चंदौली में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत कुल 1,95,905 गैस कनेक्शन जारी किए गए हैं, जिनके लाभार्थियों को इस योजना का लाभ प्राप्त हुआ। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top