• Home
  • मथुरा
  • होली मिलन समारोह में 51 व्यक्तियों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम

होली मिलन समारोह में 51 व्यक्तियों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम

मथुरा। सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान मथुरा द्वारा चित्रकूट मसानी पर होली मिलन समारोह का आयोजन घनश्याम हरियाणा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्रपट पर माल्यार्पण कर किया गया। माल्यार्पण करने वालों में रामदेवानंद जी महाराज उमापीठ, विधायक एवं पूर्व मंत्री श्रीकांत शर्मा, बाल आयोग संस्थान के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा, पंडित सोहनलाल शर्मा, पप्पू गौतम, पंडित शोभाराम शर्मा, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, चेतन स्वरूप पाराशर, पूर्व विधायक हुकुमचंद तिवारी, नारायण प्रसाद शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, पंकज शर्मा, आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी और राजकुमार शर्मा सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत ललित स्वामी की पार्टी द्वारा प्रस्तुत ब्रज वंदना से हुई। इसके बाद श्रीकांत शर्मा और योगेश द्विवेदी ने होली गायन प्रस्तुत किया, जिस पर उपस्थित विप्र जन झूम उठे। कार्यक्रम में दिवाकर आचार्य ने संस्थान की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

इस अवसर पर उमा शर्मा, देवकी केशोरिया, विष्णुकांत शास्त्री, सत्यवान शर्मा, कृष्ण वल्लभ मिश्रा, डॉ. गिरीश चंद्र शर्मा, अशोक पारीक, एडवोकेट जगदीश सुपनिया, यज्ञदत्त शर्मा, हेतराम पंडित, मंगल शर्मा, मृदुल कांत शास्त्री सहित कुल 51 व्यक्तियों का सम्मान किया गया। इनमें 11 वृद्धजन, 6 प्रबुद्धजन, मथुरा बार एसोसिएशन के 11 पदाधिकारी, 11 कवि एवं साहित्यकार तथा 4 कलाकार शामिल रहे। सभी को स्मृति चिन्ह, माला, सुगंधित धूप पैकेट, बिहारी जी की छवि और दुशाला पहनाकर सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में केसी गौड़, राधा गोविंद पाठक, देवी प्रसाद गौड़ और रमाशंकर पांडे ने अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान श्रीकांत शर्मा ने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की, वहीं डॉ. देवेंद्र शर्मा ने ब्राह्मण समाज की एकता पर बल दिया। समारोह में आए सभी विप्रजनों का माला, पटका और चंदन लगाकर स्वागत किया गया। सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संस्था की ओर से सभी उपस्थित लोगों को संवत 2083 का वार्षिक पंचांग, संस्था की वार्षिक पत्रिका ‘एक परिचय’ और सुगंधित धूप पैकेट निशुल्क वितरित किए गए।

कार्यक्रम का संचालन पुंडरीककाछ देव पाठक ने किया। कार्यक्रम में महिला सभा की अध्यक्ष डॉ. जमुना शर्मा, शशि शर्मा, दिवाकर आचार्य, के.के. गौतम, अनिल कौशिक, रोहित सर्राफ, हरिश्चंद्र सारस्वत, राकेश गौड़, राजकुमार गौतम, पंकज शर्मा, मुरलीधर शर्मा, कृष्ण मुरारी दीक्षित, महेंद्र दत्त आचार्य, हरिकिशन शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सहभोज के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top