• Home
  • हाथरस
  • गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें: डीएम अतुल वत्स

गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें: डीएम अतुल वत्स

हाथरस। गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की बढ़ती भीड़ को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिलाधिकारी अतुल वत्स ने जनपदवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। स्थिति की निगरानी के लिए जिलाधिकारी ने एक मॉनिटरिंग टीम का गठन किया है, जिसमें जनपद की सभी गैस एजेंसी संचालक, गैस कंपनियों के सेल्स ऑफिसर और पूर्ति निरीक्षक शामिल हैं। साथ ही गैस की कालाबाजारी या अन्य किसी समस्या की जानकारी के लिए सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर 05722-227042 जारी किया गया है।

समस्त गैस एजेंसी संचालकों को अपने स्टॉक की जानकारी सूचना पट पर नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही होर्डिंग और फ्लेक्सी के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने को भी कहा गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी गलत या भ्रामक सूचना पर ध्यान दें। जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुवराज यादव ने बताया कि गैस सिलेंडर की बुकिंग ऑनलाइन, मोबाइल ओटीपी और ऐप के माध्यम से की जा रही है। नगर क्षेत्र में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन के अंतराल पर बुकिंग की जा सकेगी। बिना बुकिंग के सिलेंडर देने, जमाखोरी करने, भ्रामक अफवाह फैलाने, कालाबाजारी या अवैध भंडारण करते पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनपदवासियों से सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैल रही अफवाहों पर ध्यान देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top