हाथरस। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम हाथरस में 17 से 20 मार्च तक आयोजित होने वाली जिला स्तरीय जूनियर वर्ग प्रतियोगिताओं के अंतर्गत जूनियर बालिका वर्ग की भारोत्तोलन प्रतियोगिता 20 मार्च को प्रातः 9 बजे से आयोजित की जाएगी।
उप क्रीड़ा अधिकारी हाथरस के अनुसार प्रतियोगिता में इच्छुक खिलाड़ी निःशुल्क प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। खिलाड़ियों से समय से पहुंचकर प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की गई है।



