हाथरस। राधेश्याम सेवासदन में जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस का दो दिवसीय 48वां अधिष्ठापन समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। इस मौके पर जायंट्स बेलफेयर फाउंडेशन के विश्व उपाध्यक्ष एसपी चतुर्वेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में केंद्रीय कमेटी मेंबर मुकेश अग्रवाल, राजेश बजाज, बृजमोहन शर्मा, स्पेशल कमेटी मेंबर अशोक अग्रवाल, फेडरेशन अध्यक्ष विपिन मित्तल, फेडरेशन उपाध्यक्ष गुंजन दीक्षित, प्रोजेक्ट ऑफिसर विजय कृष्ण अग्रवाल, फेडरेशन ऑफिसर मदनमोहन वार्ष्णेय, यूनिट डायरेक्टर सीमा वार्ष्णेय सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत गिरिराज महाराज के पूजन-अर्चन से हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रुप अध्यक्ष विजय कुमार वार्ष्णेय ने की। इस अवसर पर यूनिट डायरेक्टर सोनल अग्रवाल ने वर्ष 2026 के सत्र में ग्रुप में शामिल हुए 10 नए सदस्यों को सदस्यता की शपथ दिलाई। फेडरेशन अध्यक्ष विपिन मित्तल ने इन नए सदस्यों को किट और पिन प्रदान किए। मुख्य अतिथि एसपी चतुर्वेदी ने जायंट्स फाउंडेशन के इतिहास, कार्यक्रमों और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जायंट्स फाउंडेशन समाज सेवा के क्षेत्र में देशभर में अपनी विशेष पहचान रखता है और इसके सदस्य निरंतर समाज के वंचित वर्ग की सेवा में जुटे हुए हैं।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय कुमार वार्ष्णेय ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी और विश्वास सदस्यों ने उन्हें सौंपा है, उसे पूरी ईमानदारी और सहयोग से निभाने का प्रयास किया जाएगा इस समारोह में प्रशासनिक निदेशक ललतेश गुप्ता, दिनेश चंद्र गुप्ता, नवल किशोर वार्ष्णेय, ओमप्रकाश वार्ष्णेय, सुधीर जैन, अरुण कुलश्रेष्ठ, पंकज गुप्ता, अजय अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, राजकुमार वार्ष्णेय, रवि वार्ष्णेय, रवि गुप्ता, संजय वार्ष्णेय, श्यामसुंदर अग्रवाल, कमलेश जैन, कमल शर्मा, संजीव उपाध्याय, बिजेंद्र मोहन दीक्षित, रोबिन लोहिया सहित कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार अग्रवाल और राजकुमार दीक्षित ने संयुक्त रूप से किया।


