• Home
  • मथुरा
  • भव्य रूप से मनाया जाएगा श्री राम जन्मोत्सव, 27 मार्च को निकलेगी शोभायात्रा

भव्य रूप से मनाया जाएगा श्री राम जन्मोत्सव, 27 मार्च को निकलेगी शोभायात्रा

श्याम बिहारी भार्गव: मथुरा। धार्मिक नगरी मथुरा में हर वर्ष की भांति इस बार भी श्री राम जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। घीया मंडी स्थित प्राचीन श्री रामचंद्र मंदिर में इस पावन पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। श्री राम जन्म महोत्सव के अंतर्गत एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा, जो श्री राम जन्म महोत्सव शोभा यात्रा समिति के तत्वावधान में पूरे नगर में निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा आगामी राम नवमी के अवसर पर 27 मार्च 2026 को आयोजित होगी।

आयोजकों के अनुसार शोभायात्रा में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों पर आधारित आकर्षक झांकियां, भजन-कीर्तन और धार्मिक प्रस्तुतियां शामिल होंगी। इस बार आयोजन को और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में 19 मार्च 2026 को मंदिर परिसर में शोभायात्रा के निमंत्रण पत्र का विधिवत विमोचन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

आयोजकों ने बताया कि यह शोभायात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी देती है। हर वर्ग और समुदाय के लोग इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं, जिससे पूरे शहर में उत्सव का माहौल बन जाता है। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मंदिर समिति एवं शोभायात्रा समिति प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर रही हैं। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे 27 मार्च को आयोजित इस भव्य शोभायात्रा में शामिल होकर श्रीराम जन्मोत्सव की खुशियों में सहभागी बनें।

कार्यक्रम में श्रीमती मधु शर्मा, राजनारायण गौड़, हेमंत खंदौली, शशिभानु गर्ग, अजय खंडेलवाल, सुभाष चंद्र अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, धर्मवीर अग्रवाल, धनंजय भारद्वाज, बसंत खंडेलवाल, संजय अग्रवाल, श्याम बिहारी भार्गव, अमित भार्गव, निक्की उपाध्याय, अनूप अग्रवाल, दक्ष गोयल, आशीष अग्रवाल, अरुण रावत, प्रदीप वर्मा, हरीश चौबे, विशाल वर्मा, केके भारद्वाज, बंटी खंडेलवाल, राजू गुप्ता, सचिन गौड़, शुभ सक्सेना, अर्पित पंडित, नीशू, प्रतीक, आकाश सहित अनेक धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top