मथुरा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 19 मार्च 2026 को जनपद मथुरा के कैंट हेलीपैड पर आगमन हुआ। उनके इस तीन दिवसीय प्रवास के दौरान मथुरा, वृंदावन एवं गोवर्धन क्षेत्रों का दौरा प्रस्तावित है। कैंट हेलीपैड पर राष्ट्रपति का भव्य स्वागत आनंदीबेन पटेल, गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा विभाग संदीप सिंह, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, मथुरा-वृंदावन नगर निगम के महापौर विनोद अग्रवाल सहित कई गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल वी. हरिहरन, अपर पुलिस महानिदेशक आगरा अनुपम कुलश्रेष्ठ, मंडलायुक्त आगरा नगेन्द्र प्रताप, ग्रुप कैप्टन शिवम मनचंदा, जिलाधिकारी मथुरा चंद्र प्रकाश सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा श्लोक कुमार भी उपस्थित रहे। राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उनके प्रवास के दौरान विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन एवं कार्यक्रमों में सहभागिता की संभावना है।





