• Home
  • फिरोजाबाद
  • जिला जज, डीएम व एसएसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

जिला जज, डीएम व एसएसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

फिरोजाबाद। जिला जज, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का निरीक्षण किया गया।

जिला जज डॉ. बब्बू सारंग, जिलाधिकारी रमेश रंजन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने संयुक्त रूप से जेल परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने बैरकों का दौरा कर स्वच्छता व्यवस्था का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक अमित चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top