फिरोजाबाद। मक्खनपुर से लेकर राजा का ताल तक शहरी क्षेत्र में पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग के लगभग 18 किलोमीटर लंबे हिस्से पर सामान्य मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य का शुभारम्भ सदर विधायक मनीष असीजा ने हवन-पूजन के साथ किया। इस कार्य पर लगभग 17 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत आएगी। आसफाबाद चौराहे के पास आयोजित कार्यक्रम में विधायक मनीष असीजा ने कहा कि वर्षा और अन्य कारणों से राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जो दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि सड़क के नवीनीकरण से यातायात व्यवस्था सुचारु होगी और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर उपसभापति केशवदेव कुशवाह, अरविंद पचौरी, सुनील शर्मा, सत्यवीर गुप्ता, भगवान दास शंखवार, किशोर अग्रवाल बंटी, अमित गुप्ता, रविंद्र शर्मा, प्रमोद बघेल, देवेश भारद्वाज, योगेंद्र बाबा, केशव सिंह फौजी, डॉ. एसपी लहरी, सत्यवीर गुर्जर, गौतम कुशवाह, देशदीपक गुप्ता, भारत सिंह वर्मा, दिलीप इंजीनियर, राजकुमार छिब्बर, कैलाश ओझा, भगवान सिंह झा, उमेश राठौर, निर्मल शर्मा, राजेश यादव, मनोज ताऊ, विजय शर्मा, सुनील मिश्रा, अनुपम शर्मा, रविता गुप्ता, केके गांधी, मीरा शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।





