फिरोजाबाद। विश्व महावारी स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत प्रमुख स्वयंसेवी संस्था चाइल्ड फंड इंडिया पेस-दिशा द्वारा 500 से अधिक युवक-युवतियों को हेल्थ किट वितरित कर स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सरोजनी नायडू विद्यालय के प्रधानाचार्य भगवानदास शंखवार ने कहा कि व्यक्तिगत स्वच्छता का जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि माहवारी स्वच्छता जैसे विषय पर लोग अक्सर संकोच करते हैं, जबकि स्वस्थ जीवनशैली के लिए बालिकाओं का इस विषय में जागरूक होना बेहद आवश्यक है।
संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर कासिम अली ने बताया कि उनकी संस्था बालक-बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगारपरक प्रशिक्षण एवं बाल संरक्षण के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। इस अवसर पर जन शिक्षण संस्थान के एस.के. शर्मा, पार्षद मनोज शंखवार, केसी श्रीवास्तव, अनुपम शर्मा, प्रभा आर्य, हनुमंत सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।





