• Home
  • फिरोजाबाद
  • महिलाओं को तनाव कम करने के लिए ध्यान जरूरी: वर्तिका जैन

महिलाओं को तनाव कम करने के लिए ध्यान जरूरी: वर्तिका जैन

फिरोजाबाद। जायंट्रस ग्रुप ऑफ महिला शक्ति द्वारा आर्किड ग्रीन में ध्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सिलाई सेंटर में कार्यरत महिलाओं को दैनिक जीवन के तनाव को कम करने तथा सकारात्मक, संतुलित एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वर्तिका जैन ने महिलाओं को ध्यान की विभिन्न विधियों की जानकारी दी और उन्हें नियमित रूप से अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ध्यान से मानसिक संतुलन बनाए रखने में सहायता मिलती है और यह कार्यक्रम सिलाई सेंटर की महिलाओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी है।

अध्यक्ष सीमा अग्रवाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम बनते हैं। उन्होंने सभी से अपने जीवन में ध्यान को शामिल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रशासनिक निदेशिका दीपाली सिंघल, वित्त निदेशिका गौरी बंसल, सौम्या चौहान, प्राची अग्रवाल, अनु बंसल, पूनम गुप्ता, नीता गुप्ता, निधि जैन, एकता मित्तल, दिव्या दुबे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top