• Home
  • फिरोजाबाद
  • भाजपा के नवनियुक्त महानगर पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

भाजपा के नवनियुक्त महानगर पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

फिरोजाबाद। भाजपा पश्चिम मंडल द्वारा नवनियुक्त महानगर पदाधिकारियों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें आगामी चुनाव और संगठनात्मक मजबूती पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम भाजपा पश्चिम मंडल मंत्री अमन मिश्रा के सुहान नगर स्थित आवास पर आयोजित हुआ। इस दौरान नवनियुक्त महानगर महामंत्री प्रमोद बघेल, देवेश भारद्वाज, कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता कालू, सह-कोषाध्यक्ष आशीष यादव, मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता और मंडल अध्यक्ष गौतम कुशवाह का माला पहनाकर, पट्टिका एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर दीपक गुप्ता कालू ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी ईमानदारी से निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ता मिलकर कार्य करेंगे और संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे। कार्यक्रम में अर्चित गुप्ता, सोनू सागर, अशोक राठौड़, करण राठौर, बृजभूषण, मोनू जाटव, सचिन जैन डब्बू, रतन सक्सेना, वकील साहब, राजीव शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top