• Home
  • मथुरा
  • समाजवादी पार्टी द्वारा सम्राट अशोक जयंती का आयोजन

समाजवादी पार्टी द्वारा सम्राट अशोक जयंती का आयोजन

मथुरा। समाजवादी पार्टी के महानगर कार्यालय, डैंपियर नगर में महानगर अध्यक्ष रितु गोयल की अध्यक्षता में सम्राट अशोक की जयंती हर्षोल्लास और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने सम्राट अशोक के आदर्शों, उनकी न्यायप्रियता, समानता और मानवता के संदेश को याद किया और उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि सम्राट अशोक के विचार आज भी समाज में न्याय, शांति और भाईचारे की प्रेरणा देते हैं। वक्ताओं ने यह भी कहा कि यदि हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं, तभी देश का वास्तविक उत्थान संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top