• Home
  • मथुरा
  • नव दुर्गा महोत्सव समिति द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई

नव दुर्गा महोत्सव समिति द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई

श्याम बिहारी भार्गव: मथुरा। नवदुर्गा महोत्सव समिति द्वारा 40वें रामनवमी काली मेला उत्सव पर धोली प्याऊ क्षेत्र में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में मां दुर्गा की झांकी, काली मां का अखाड़ा, भगवान राम की झांकी एवं अन्य देवी-देवताओं की झांकियों सहित लगभग 15 झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभा यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। धोली प्याऊ क्षेत्र के अंत में मां पथवारी देवी मंदिर पर शोभा यात्रा के पहुंचने पर मंदिर सेवायतों द्वारा देवी मां की आरती उतारी गई एवं प्रसाद वितरण के साथ मेले का समापन हुआ।

पूर्व में देवी जागरण का भी आयोजन किया गया, जिसमें सुविख्यात देवी मां के भक्त कलाकारों द्वारा भक्ति गीतों के माध्यम से देवी मां का गुणगान किया गया। इस नववर्ष दुर्गा महोत्सव समिति की शोभा यात्रा में विशेष रूप से महोत्सव समिति के संरक्षक एवं संयोजक मुरारी लाल अग्रवाल, अध्यक्ष कृष्ण गोपाल सक्सेना, मंत्री दिनेश चंद्र, शुभम अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, मोनू यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर महोत्सव समिति के संयोजक मुरारी लाल अग्रवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top