फिरोजाबाद। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जनपद के पांच लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के उद्योग मंत्री राकेश सचान तथा उद्योग निदेशक पी. विजयन पांडियन ने फिरोजाबाद की समाजसेविका निशी शर्मा, दीपक पांडेय और श्रीकृष्ण कुशवाह को राज्य हस्तशिल्प दक्षता पुरस्कार प्रदान किया।
इसके अलावा Transperet Overseas के नमन बंसल और Firozabad Glass Ceramic के श्रेय बंसल को विशिष्ट गुणवत्ता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हस्तशिल्प क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभागियों के कार्यों की सराहना की गई और उन्हें आगे भी इसी तरह नवाचार और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।





