• Home
  • चंदौली
  • ए.एम.पी.एस. स्कूल में आयोजित भव्य पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह

ए.एम.पी.एस. स्कूल में आयोजित भव्य पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह

चकिया, चंदौली। ए.एम.पी.एस. स्कूल, मंगरौर, चकिया में पुरस्कार वितरण और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उमाशंकर सिंह, अध्यक्ष गुरुदेव चौहान, मैनेजिंग डायरेक्टर औरंगज़ेब खान और प्रधानाचार्य संजय जायसवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके बाद माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर विधिवत शुभारंभ किया गया। विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर और प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि, अध्यक्ष और अन्य अतिथियों एवं पत्रकार बंधुओं का माल्यार्पण, अंगवस्त्र, बैज और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सुष्री मोनिका जायसवाल ने किया।

कार्यक्रम में प्ले ग्रुप से कक्षा आठ तक के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को क्रमशः गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल, प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही खेलकूद और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि उमाशंकर सिंह ने कहा कि “शिक्षा केवल ज्ञान का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है।” अध्यक्ष गुरुदेव चौहान ने कहा कि शिक्षित बच्चे ही शिक्षित समाज का निर्माण करते हैं, और शिक्षित समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव रखता है।

मैनेजिंग डायरेक्टर औरंगज़ेब खान ने कहा कि शिक्षा वह ज्योति है जो अज्ञान का अंधकार दूर कर व्यक्ति को आत्मनिर्भर, संस्कारित और राष्ट्रहित में समर्पित बनाती है। प्रधानाचार्य संजय जायसवाल ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि यह पावन स्थल है जहाँ प्रत्येक विद्यार्थी के व्यक्तित्व का समग्र विकास होता है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उमाशंकर सिंह, अध्यक्ष गुरुदेव चौहान के साथ रिंकू विश्वकर्मा, उस्मान गनी, रवि गुप्ता, ग्राम प्रधान ओमप्रकाश साहनी, शकील अहमद, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद आलम सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त स्टाफ—अर्चना रस्तोगी, पूजा जायसवाल, राजनंदिनी, ममता देवी, रागिनी उपाध्याय, शिवम केसरी, पारुल यादव, मोनिका जायसवाल, शाहिद सर, प्रिया शर्मा, शुभम कुमारी, विंध्याचल देवी, कुमारी रानी, शहजाद, पवन, विजय, विनय, तबरेज खान, मति माविया खातून—का विशेष योगदान रहा। बड़ी संख्या में अभिभावक और छात्र-छात्राएँ भी उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल और यादगार बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top