श्याम बिहारी भार्गव: मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आयुष्मान भारत योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने हेतु विशेष आयुष्मान कैंपों का आयोजन किया गया। aसोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी मथुरा डॉ. राधा वल्लभ ने बाढ़पुरा सदर के अंतर्गत सैनी धर्मशाला में आयुष्मान भारत योजना के कैंप का फीता काटकर उद्घाटन किया। डॉ. राधा वल्लभ ने बताया कि जिन लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहे हैं, उनके लिए विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि स्थानीय जनता इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ प्राप्त कर सके।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी मथुरा के साथ अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और आयुष्मान भारत कार्यक्रम के नोडल डॉ. संजीव यादव, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक कुमार, आयुष्मान भारत कार्यक्रम के जिला प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. अमित सिंह, अर्बन कोऑर्डिनेटर फौजिया खानम, अर्बन हेल्थ पोस्ट लक्ष्मी नगर के फार्मासिस्ट जितेन्द्र सिंह एवं अन्य स्टाफ मौजूद थे।





