• Home
  • National
  • बीजेपी में शामिल हुए टेनिस के दिग्गज लिएंडर पेस

बीजेपी में शामिल हुए टेनिस के दिग्गज लिएंडर पेस

➥ बंगाल चुनाव के बीच टीएमसी को कहा अलविदा

कमल नैन नारंग: नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को अलविदा कहते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया है। अक्टूबर 2021 में गोवा में ममता बनर्जी की उपस्थिति में टीएमसी की सदस्यता लेने वाले पेस हाल ही में दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले थे। इसके बाद से ही उनके पार्टी बदलने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

2021 में टीएमसी से जुड़ने और 2022 में गोवा विधानसभा चुनावों के दौरान टीएमसी के लिए प्रचार करने वाले लिएंडर पेस ने अब बीजेपी में शामिल होकर पुराने जुड़ाव से पूरी तरह अलग होने का संकेत दिया है। माना जा रहा है कि पश्चिम बंगाल चुनाव में उन्हें पार्टी बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।

बीजेपी ज्वाइन करने के बाद पेस ने कहा, “मेरी मां बंगाली हैं और उनका जन्म बंगाल में हुआ। उनके समय में खेलों के लिए बुनियादी ढांचा नहीं था और आज भी बंगाल और तमिलनाडु में इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर हो सकता है। बच्चों को सशक्त और प्रेरित करने की जरूरत है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top