• Home
  • लखनऊ
  • लखनऊ से कोलंबो रवाना हुई भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम

लखनऊ से कोलंबो रवाना हुई भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम

लखनऊ। भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम कप्तान आलोक शर्मा के नेतृत्व में आज चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से कोलंबो के लिए रवाना हुई। टीम के साथ सचिव महेंद्र सिंह और संयुक्त सचिव संतोष गुप्ता भी मौजूद रहे। एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों को तिरंगे के साथ भावपूर्ण विदाई दी गई। लखनऊवासियों ने टीम का उत्साह बढ़ाते हुए उनके शानदार प्रदर्शन की कामना की। खिलाड़ियों के जोश और आत्मविश्वास ने वहां उपस्थित लोगों को खासा प्रभावित किया।

यह अंतरराष्ट्रीय दौरा दिव्यांग क्रिकेटरों के हौसले को नई उड़ान देने और वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिभा को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। टीम 3, 4 और 5 अप्रैल को कोलंबो में तीन टी-20 मुकाबले खेलेगी। प्रस्थान से पहले कप्तान आलोक शर्मा ने कहा कि पूरी टीम देश का नाम रोशन करने के लिए तैयार है और सभी खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन को लेकर उत्साहित हैं। वहीं सचिव महेंद्र सिंह ने बताया कि यह श्रृंखला दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिससे भविष्य में और भी अंतरराष्ट्रीय मंच मिल सकेंगे। भारतीय टीम के इस दौरे से न केवल खेल को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि समाज में दिव्यांग खिलाड़ियों के प्रति सम्मान और प्रेरणा भी बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top