लखनऊ: जन सामना डेस्क। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन काउंसलिंग का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 30 जुलाई 2026 तक पंजीकरण करा सकते हैं।
विश्वविद्यालय के अनुसार प्रथम चरण की मेरिट सूची 12 अगस्त 2026 तक जारी की जाएगी। इसके बाद 13 अगस्त को दस्तावेज सत्यापन एवं शुल्क जमा करने के लिए चालान जारी होंगे। अभ्यर्थियों को 17 अगस्त तक प्रवेश शुल्क जमा कर अस्थायी प्रवेश की पुष्टि करनी होगी। प्रथम चरण के बाद रिक्त सीटों की जानकारी 18 अगस्त को प्रकाशित की जाएगी।
द्वितीय चरण की मेरिट सूची 19 अगस्त तक जारी होगी। दस्तावेज सत्यापन एवं चालान 20 अगस्त को जारी किए जाएंगे तथा अभ्यर्थियों को 24 अगस्त तक शुल्क जमा कर प्रवेश की पुष्टि करनी होगी। रिक्त सीटों की घोषणा 25 अगस्त को की जाएगी।
विश्वविद्यालय ने बताया कि रिक्त सीटों पर सीयूईटी अभ्यर्थियों के लिए प्रथम स्पॉट काउंसलिंग 27 एवं 28 अगस्त को आयोजित होगी। इसके बाद प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 अगस्त निर्धारित की गई है। इसी दिन रिक्त सीटों की अद्यतन स्थिति भी जारी की जाएगी।
इसके बाद सीयूईटी एवं गैर-सीयूईटी अभ्यर्थियों के लिए रिक्त सीटों पर पंजीकरण 1 से 7 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। द्वितीय स्पॉट काउंसलिंग 8 सितंबर को होगी, जबकि प्रवेश शुल्क जमा करने एवं मूल दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया 9 सितंबर को पूरी की जाएगी। प्रथम वर्ष की कक्षाओं का शुभारंभ 10 सितंबर 2026 से होगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथियों का पालन करते हुए समय पर सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने तथा नियमित रूप से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सूचनाओं का अवलोकन करने की अपील की है।
यह जानकारी विश्वविद्यालय की जनसंपर्क अधिकारी प्रो. रचना गंगवार ने दी।
बीबीएयू में स्नातक पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी, 30 जुलाई तक होंगे पंजीकरण
Releated Posts






