फिरोजाबाद। नवागत एसएसपी आदित्य लांग्हे ने थाना रामगढ़ का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए जहां कमियां मिलीं, उन्हें शीघ्र सुधारने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, जनसुनवाई रजिस्टर, अपराध रजिस्टर एवं त्यौहार रजिस्टरों का अवलोकन किया गया। साथ ही सीसीटीएनएस के अंतर्गत संचालित कार्यों की भी समीक्षा की गई।
एसएसपी ने आईजीआरएस, यूपीकोक एवं महिला अपराधों से संबंधित प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सीओ सिटी प्रवीन तिवारी, थाना प्रभारी संजीव दुबे सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।





